Posts

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बन रही जिला पुलिस प्रशासन के मनोरंजन का साधन

Image
होटल राज पैलेस जनपद आगरा के सिकन्दरा कोतवाली के नजदीक सिकन्दरा चौराहा व नारायणी कन्या विद्यालय व प्राचीन मंदिर के समीप होटल राज पैलेस में वेश्यावृत्ति व जिस्मफरोशी का अड्डा खुलेआम संचालित है जिसकी समय-समय पर समाजसेवी व बुद्धिजीवियों द्वारा स्थानीय कोतवाली व मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में पत्राचार व ऑनलाइन शिकायत के माध्यम से शासन व प्रशासन को अवगत कराते रहे है। किन्तु स्थानीय कोतवाली द्वारा होटल राज पैलेस व आगरा गेस्ट हाउस गेटवेल के सामने स्थित को सिकन्दरा पुलिस द्वारा क्लीन चिट देने व होटल पर पंजीकरण की मोहर ल्रगया देने से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन को मनोरंजन का साधन बना कर मुख्यमंत्री श्री अजय कुमार विष्ठ जी की छवि को धूमिल किया जा रहा है व आईजीआरएस पर कालिख पोती जा रही है। और शिकायत व शिकायती पत्रों के संवैधानिक मूल्यों को तार-तार किया रहा है। आगरा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जी द्वारा प्रारम्भ की गई 4-S शिकायत समस्या सुझाव समाधान के माध्यम व्हाट्सएप के माध्यम से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जी को दिनांक 10/11/2019 17/11/2019 व 09/12/2019 को अवगत कराता रहा हु। माफिया पर कार्यवाही ना होने के कारण

सिकन्दरा स्थित होटल राज पैलेस व आगरा गेस्ट हाउस में जिस्मफरोशी की पाठशाला के सम्बंध में कप्तान को खुला खत

Image
जनपद आगरा के सिकन्दरा कोतवाली के नजदीक सिकन्दरा चौराहा व नारायणी कन्या विद्यालय व प्राचीन मंदिर के समीप होटल राज पैलेस में जिस्मफरोशी का अड्डा खुलेआम संचालित है जिसकी समय-समय पर समाजसेवी व बुद्धिजीवियों द्वारा स्थानीय कोतवाली व मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में पत्राचार व ऑनलाइन शिकायत के माध्यम से शासन व प्रशासन को अवगत कराते रहे किन्तु स्थानीय कोतवाली द्वारा होटल राज पैलेस व आगरा गेस्ट हाउस गेटवेल के सामने स्थित को सिकन्दरा पुलिस द्वारा क्लीन चिट देने व होटल पर पंजीकरण की मोहर ल्रगया देने पर शिकायत व शिकायती पत्रों के संवैधानिक मूल्य तार-तार  होते रहे है।                       अमर उजाला में प्रकाशित खबर पर्यटन विभाग से जब सूचना अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 6(1) के अंतर्गत होटल के पंजीकरण की सूचना चाही गई तब स्पष्ट हुआ कि होटल राज पैलेस व आगरा गेस्ट हाउस का पंजीकरण नही है व अवैध रूप से आवासीय मकान में माफियाओं के रहमोकरम से संचालित है। होटल राज पैलेस व आगरा गेस्ट हाउस का आपराधिक प्राथमिकियों से गहरा नाता रहा हैं जिन्हें सिकन्दरा पुलिस द्वारा स्वयं दर्ज किया जाता रहा था। होटल क

सिकन्दरा में कैला देवी मंदिर पर मेला कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न

Image
जनपद आगरा के सिकन्दरा में कैला देवी मंदिर पर दिनांक 19 अप्रेल 2019 को होने वाले देवी मन्दिर जागरण की तैयारियों को लेकर बैठक की गई। मेला कमेटी के अध्यक्ष व सभी पदाधिकारी बाबा सोहनसिंह जादौन, योगेन्द्र सिंह जादौन, वीरेंद्र मास्टर जी ठा० लालसिंह, हरिबाबू, गुलाब सिंह, हुकुम सिंह, दिलीप कुमार, अचल सिंह, सोहन सिंह द्विवेदी,गिर्राज व अन्य  उपस्थित रहे।

प्रतिभा की धनी प्रियंका भदौरिया को जन्मदिवस की शुभकामनाएं।

Image
प्रियंका भदौरिया ऐसी शख्सियत है जो आज अपनी पहचान की मोहताज नही है जिंदगी के हर पड़ाव पर उन्होंने कड़ी से कड़ी मुश्किलों का जिस क़द्र डट कर सामना किया है तारीफे-ए-काबिल है उन्होंने समयानुसार अपनी सोच-समझ व सूझ-बूझ से स्वयं को व अपने परिवार को गौरवान्वित किया है समाज मे अमिटने वाली छाप बनाई है परिवार को सदैव गौरवान्वित करती रहेगी। आज प्रियंका भदौरिया जी को आधुनिक दौर की संचार क्रांति के माध्यम से बधाई संदेश देने वालों की लम्बी कतार नजर आई।

वार्ड 73 के प्रतीक बिहार कालोनी में विकास कार्य को लेकर स्थानीय जनता द्वारा किया गया पार्षद वीनू सिकरवार को सम्मानित।

Image
वार्ड 73 के प्रतीक बिहार कालोनी में विकास कार्य को लेकर स्थानीय जनता द्वारा किया गया पार्षद वीनू सिकरवार को सम्मानित। सिकन्दरा वार्ड 73 के चर्च रोड पर प्रतीक बिहार कालोनी में विकास कार्य को लेकर स्थानीय जनता द्वारा पार्षद वीनू सिकरवार को सम्मान में साफा पहनाकर के सभी निर्दलीय पार्षदों का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया व उपहार स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। मोके पर आगरा के निर्दलीय सिकन्दरा पूर्व श्रीमती सावित्री देवी व पार्षद विवेक तोमर, जगवीर इंदौलिया,संजीव सिकरवार, मनोज शर्मा, प्रवीन पटेल उपस्थित रहे।

दीपों का त्यौहार दीपावली

भारतवर्ष में मनाए जाने वाले सभी त्यौहारों में दीपावली का सामाजिक और धार्मिक दोनों दृष्टि से अत्यधिक महत्व है। इसे दीपोत्सव भी कहते हैं। ‘तमसो मा ज्योतिर्गमय’ अर्थात् ‘अंधेरे से ज्योति अर्थात प्रकाश की ओर जाइए’ यह उपनिषदों की आज्ञा है। माना जाता है कि दीपावली के दिन भगवान श्रीराम चौदह वर्ष के वनवास के पश्चात अयोध्या लौटे थे।  अयोध्यावासियों   ने अपने परम प्रिय राजा के आगमन से उत्साहित हुये। श्री राम के स्वागत में अयोध्यावासियों ने घी के दीपक जलाए। अयोध्या में कार्तिक मास की अमावस्या की वह रात्रि दीयों की रोशनी से जगमगा उठी। तब से आज तक भारतीय प्रति वर्ष यह प्रकाश-पर्व हर्ष व उल्लास से मनाते हैं। यह पर्व अधिकतर अक्टूबर या नबम्बर महीने में पड़ता है। दीपावली दीपों का त्योहार है। भारतीयों का विश्वास है कि सत्य की सदा जीत होती है झूठ का नाश होता है। दीवाली यही चरितार्थ करती है- असतो माऽ सद्गमय, तमसो माऽ ज्योतिर्गमय। दीपावली स्वच्छता व प्रकाश का पर्व है। कई सप्ताह पूर्व ही दीपावली की तैयारियाँ आरंभ हो जाती हैं। लोग अपने घरों, दुकानों आदि की सफाई का कार्य आरंभ कर देते हैं। घरों में मरम्मत,

जेहन से खत्म होने लगा कानून का खोफ़

देश के विभिन्न हिस्सों में लोगों के दिलों दिमाग से जिस प्रकार कानून का ख़ौफ़ खत्म होता जा रहा है यह देश की भोलीभाली जनता के लिये बेहद खतरनाक है। देश की जनता में भय का माहौल बन चुका है या फिर माहौल बनाने की तैयारी जोरो से चल रही है स्कूल, विधालय, अस्पताल, थाना, कारागार, न्यायालय व सार्वजनिक स्थानो पर आम आदमी ही नही बल्कि वरिष्ठ पत्रकार,अधिवक्ता, पुलिकर्मियों, डॉक्टर व बच्चियों के साथ असुरक्षा, बलात्कार व जानमाल की घटनाएं घटित हुई है व लगातार हो रही है निंदनीय है।  इलाहाबाद में दिनदहाड़े इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या का ज़िक्र हो या फिर मुन्ना बजरंगी की कारागार में हत्या का जिक्र हो, या फिर संघ के पदाधिकारियों की दिनदहाड़े हत्या का ज़िक्र हो या फिर उन्नाव में बेटी के पिता की हत्या सत्ता में आसीन नेताओं की संलिप्तता हो।जहाँ दाढ़ी के आधार पर भीड़तंत्र के द्वारा सरेराह पीट-पीट कर हत्या कर दी जाती है।इन सभी घटनाओं से आम आदमी के दिल मे भय की तस्वीर बनी है आगरा भी दिल दहलाने वाली घटनाओं से अछूता नही रहा है  आगरा में दिल दहलाने वाली घटना समाज के ऐसे व्यक्ति